Nothing Phone 4a Series : भारत में 5 मार्च को लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Nothing Phone 4a

स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर हलचल मचने वाली है। टेक कंपनी Nothing 4a अपनी नई मिड-रेंज सीरीज Nothing Phone 4a Series को 5 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है। इस खबर के सामने आते ही टेक लवर्स और Nothing फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अपने यूनिक डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस से मार्केट में अलग पहचान बनाई है। अब सवाल है कि Nothing Phone 4a Series में इस बार क्या खास मिलने वाला है? आइए विस्तार से जानते हैं।

Nothing की अब तक की यात्रा

Nothing की शुरुआत टेक उद्यमी Carl Pei ने की थी। Carl Pei इससे पहले OnePlus के को-फाउंडर रह चुके हैं। OnePlus के बाद उन्होंने Nothing ब्रांड की स्थापना की, जिसका मकसद था – टेक्नोलॉजी को “फिर से मज़ेदार” बनाना।

Nothing Phone 4a

कंपनी ने पहले Nothing Phone (1), फिर Nothing Phone (2) और बाद में 3a सीरीज लॉन्च की। अब 4a Series के साथ कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में फिर से बड़ा दांव खेलने जा रही है।

लॉन्च डेट और ग्लोबल इवेंट

Nothing Phone 4a Series की ऑफिशियल एंट्री 5 मार्च 2026 को ग्लोबल लॉन्च इवेंट में होगी। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे भारत समेत कई देशों में देखा जा सकेगा।

भारत में Nothing की अच्छी फैन फॉलोइंग है, इसलिए भारतीय मार्केट में इसकी एंट्री जल्दी देखने को मिल सकती है।

Nothing Phone 4a Pro में मिल सकती है बड़ी डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी Nothing Phone 4a Pro में 6.82-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स एक्सपीरियंस काफी अच्छा होता है। बताया जा रहा है कि कंपनी Glyph Lighting Interface के साथ एक अट्रैक्टिव डिजाइन पेश करेगी।

लीक्स के हिसाब से, Nothing Phone 4a Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो फिलहाल सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट में से एक माना जाता है। यह प्रोसेसर हाई-स्पीड परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। Nothing का क्लीन और स्मूथ Nothing OS भी यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देगा।

Nothing Phone 4a

Nothing Phone 4a और 4a Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो Nothing Phone 4a Series की कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone 4a की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, Nothing Phone 4a Pro की कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। अगर इसी कीमत पर इस फोन को लॉन्च किया जाता है, तो यह इस प्राइस रेंज में यह स्मार्टफोन OnePlus, iQOO, Samsung और Realme जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

Nothing Phone 4a Proमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें तीनों कैमरे 50MP सेंसर के हो सकते हैं। यूजर्स को इसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और AI-based कैमरा फीचर्स भी मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो Nothing Phone 4a Pro में 5,080mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। जिस से यूजर्स को अच्छा बैकअप मिलता है।

Also Read :